Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus will be available from Amroha to Panipat at 7:30 in the morning

Amroha News: अब अमरोहा से पानीपत के लिए सुबह साढ़े सात बजे मिलेगी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Bus will be available from Amroha to Panipat at 7:30 in the morning
अमरोहा। लंबे अरसे बाद अमरोहा डिपो से हरियाणा के पानीपत के लिए रोडवेज बस की शुरुआत हो गई है। नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रतिदिन अमरोहा बस अड्डे से सुबह 7:30 बजे बस पानीपत के लिए रवाना होगी। जबकि, दोपहर दो बजे बस पानीपत रोडवेज बस अड्डे से अमरोहा के लिए चलेगी।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह लंबे समय से हरियाणा के पानीपत के लिए रोडवेज बस के संचालन की मांग कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने नौगांवा सादात विधायक की अर्जी को स्वीकार किया और बस के संचालन की अनुमति दे दी। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा रोडवेज अड्डे से बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद नौगांवा सादात, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना, पानीपत रोडवेज बस अड्डा पहुंचेगी। अमरोहा से पानीपत की दूरी करीब 228 किलोमीटर है। यहां तक जाने के लिए यात्रियों को 318 रुपये का किराया देना होगा।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा बस का रूट
अमरोहा से मखदूमपुर, नौगांवा सादात, शिवाला कलां, फीना, रतनगढ़, नूरपुर, बाल किशनपुर (हल्दौर चौराहा), बिजनौर, बैराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर, बघरा, तितावी, बनत, शामली, कैराना, पानीपत और वापस में भी यही रूट रहेगा।
------------------------
स्थान----------------किराया
मखदूमपुर-----------17 रुपये
नौगांवा सादात-------26 रुपये
शिवाला कलां--------33
फीना-----------------38
रतनगढ़---------------42
नूरपुर-----------------52
बालकिशनपुर---------85
बिजनौर----------------111
बैराज-------------------129
मीरापुर------------------150
जानसठ----------------166
सिखेड़ा-----------------177
मुजफ्फरनगर-----------194
बघरा--------------------227
तितावी-------------------233
बनत---------------------256
शामली-------------------265
पानीपत------------------318
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed