फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bus overturned down from highway due to steering failure in Gajrauli 11 passengers injured

UP Bus Accident: गजरौला में टला बड़ा हादसा, स्टेयरिंग फेल होने पर हाईवे से नीचे पलटी बस; 11 यात्री घायल

Wed, 03 May 2023 08:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 May 2023 08:34 PM IST
सार

श्रावस्ती निवासी शिव कुमार प्राइवेट बस का चालक है। वह नई दिल्ली से बहराईच तक बस चलाता है। बुधवार की शाम बस को लेकर बहराईच जा रहा था। डबल डेकर बस में 70 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
bus overturned down from highway due to steering failure in Gajrauli 11 passengers injured
हाईवे से नीचे पलटी प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेयरिंग फेल होने पर कांकाठेर सामने प्राइवेट बस हाईवे से नीचे पलट गई। बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। उनको नजदीक के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। बस नई दिल्ली से बहराईच जा रही थी। उसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर डीएम व एसपी पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। क्रेन मंगाकर बस को सीधा कर हाईवे पर पहुंचाया गया। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

श्रावस्ती निवासी शिव कुमार प्राइवेट बस का चालक है। वह नई दिल्ली से बहराईच तक बस चलाता है। बुधवार की शाम बस को लेकर बहराईच जा रहा था। डबल डेकर बस में 70 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गजरौला थानाक्षेत्र में कांकाठेर के सामने पहुंची थी। तभी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बस में सवार विनोद, विजयपाल निवासी भिनगा जिला श्रावस्ती, शिवराज, प्रदीप चौरसिया, रमेश चौरसिया निवासी श्रावस्ती, रामसूरत निवासी परसईया गौसाईं, कमलेश मथुरा बाजार बलरामपुर, राघवेंद्र शालू मौर्य, दद्दन तिवारी निवासी बलरामपुर व बहराईच निवासी राजेश घायल हो गए। 

विज्ञापन

घायलों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस पहुंची। थाना पुलिस और डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी ली। एंबुलेंस से घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कराया। 

चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्रेन मंगाकर बस को सीधा कराया। इसके बाद उसे हाईवे पर पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है। कोई जनहानि नहीं है। बस का स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed