फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus fights, sisters face hardships to reach their brothers' homes

Amroha News: बसों में मारामारी, दुश्वारियां झेल भाइयों के घर पहुंचीं बहनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bus fights, sisters face hardships to reach their brothers' homes
अमरोहा से भैया दूज पर बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

भैयादूज पर भाइयों के घर जाने के लिए दिनभर बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर ट्रेनों व बसों में चढ़ने के लिए मारामारी रही। कुछ बहनें अपने वाहनों से भाइयों के घर पहुंचीं तो कइयों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। त्योहार के चलते शहर में दिनभर जाम की भी स्थिति रही।

जिले के बस अड्डों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि बस में चढ़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हुई। अमरोहा के रोडवेज बस अड्डे पर बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार भी करना पड़ा। ट्रेनों में भी मारामारी के हालात बने रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई महिलाओं को बसों में सवार होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कई बहनें तो गेट पर जगह नहीं मिलने के कारण खिड़कियों के सहारे बस के अंदर चढ़ीं। छोटे बच्चों को भी खिड़कियों से बस में बैठाया गया।
विज्ञापन


भैयादूज पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ने लगा था। लंबी दूरी तय करने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बर्थ फुल होने के चलते बोगियों के अंदर चढ़ना मुश्किल रहा। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह आसपास के शहरों को जाने वाले यात्रियों ने रोडवेज को अच्छा साधन समझा लेकिन यहां की हालत देख यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा भीड़ का आलम यह था कि बस अड्डे के परिसर में बस आते ही लोग उसमें चढ़ने के लिए दौड़ना शुरू कर देते थे जिसके चलते रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों को धक्का मुक्की का सामना भी करना पड़ा। ट्रेनों में यात्रियों का सैलाब देखते ही बना रहा था। खिड़कियों से लेकर सीटों तक यात्री ठस गए। रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
- भैयादूज पर यात्रियों के लिए बसों की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। दिल्ली, बिजनौर, मुरादाबाद रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। त्योहार पर भीड़ थी लेकिन यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। - केसी गोड़, एआरएम
गजरौला में भी जाम, चौपला पर यातायात संभालने पर छूटे पुलिस के पसीने
गजरौला।
भैयादूज पर चौपला दिनभर जाम से जूझता रहा। कई बार वाहनों की लाइन ओवरब्रिज और हसनपुर मार्ग पर अल्लीपुर भूड़ के सामने तक पहुंच गई।

बृहस्पतिवार को भैयादूज मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाइयों के घर के लिए निकलने लगी थीं। रोडवेज बसों के साथ ही निजी वाहनों में सवार होकर गंतव्य तक पहुंचीं। सुबह को काफी देर तक बहनों का अपने भाइयों के घर जाने का सिलसिला लगा रहा। दोपहर बाद उन्होंने अपने घर वापसी की। इस कारण दिनभर चौपला पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 10 बजे चौपला पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि वाहन रेंग-रेंगकर निकले। दोपहर बाद वाहनों की संख्या और बढ़ गई जिससे चौपला पर जाम के हालात बन गए। जाम को खुलवाने और यातायात को सुचारू रखने में पुलिस के पसीने छूट गए।
अमरोहा : शाम के समय जाम से हालात बेकाबू

अमरोहा। भैयादूज के चलते बृहस्पतिवार शाम के समय शहर में जाम के हालात बन गए। टीपी नगर, बिजनाैर रोड, लकड़ा चौराहा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर जाम से हाल बेहाल रहा। बृहस्पतिवार को भैयादूज पर जहां सुबह के समय जाम के हालात बने रहे तो शाम के समय जाम से हालात बेकाबू हो गए। यातायात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने छूटे। शहर के टीपी नगर, बंबूगढ़ चौराहा, बिजनौर रोड, कोट चौराहा, मंडी चौब समेत अन्य स्थानों पर जाम से लोग जूझते रहे। जाम के चलते मिनटों का सफर घंटों में पूरा हुआ। पुलिसकर्मियों की सतर्कता भी काम नहीं आई।
पैदल यात्री भी रहे परेशान : जाम से हालात बेकाबू होते रहे। जाम के चलते जहां वाहन चालकों को परेशानी होती रही तो पैदल यात्री भी परेशान रहे। जाम में फंसकर वह परेशान होते रहे। पक्का बाग चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर मुस्तैद यातायात कर्मियों ने लोगों को गंतव्य तक भेजने में रास्ता बनाया। इसके अलावा कोर्ट चौराहे पर शफातपोता समेत बाजार में जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। गलियों से ई-रिक्शा और बाइक वालों ने ट्रैफिक व्यवस्था को गड़बड़ कर दिया। शहर के बिजनौर रोड पर टीपी नगर से लकड़ा चौराहे तक सर्वाधिक जाम रहा। इसके चलते कुछ भाइयों को बहनों के पास पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
भैयादूज पर हसनपुर में यातायात व्यवस्था चरमराई, लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी
हसनपुर।
भैयादूज पर हसनपुर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के व्यस्त संभल बस स्टैंड चौराहे पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
भैयादूज पर बहनें अपने भाइयों के घर जाने के लिए सुबह से ही निजी वाहनों से निकलना शुरू हो गई थीं। सड़कों पर वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई जिसके कारण विभिन्न मार्गों पर जाम लगने लगा। स्थिति सबसे ज्यादा खराब संभल बस स्टैंड चौराहे पर हुई। आसपास के लोगों के मुताबिक चौराहे पर निजी वाहनों को गलत तरीके से रोकने और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

यातायात व्यवस्था बिगड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।


लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस की अनुपस्थिति के कारण जाम को नियंत्रित करने में देरी हुई। त्योहार के दिन इस अव्यवस्था ने लोगों को काफी परेशान किया। लोगों ने मांग की है कि त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती कराई जाए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अधिकांश जगह पुलिस तैनात की गई थी। जाम जैसी स्थिति बनती थी उसे खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article