{"_id":"689e4f7bbac556e0e205d5af","slug":"bus-driver-collided-with-a-car-three-injured-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145789-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बस चालक ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बस चालक ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल
Fri, 15 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
जोया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति की बस ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार दंपती व बेटी घायल हो गए जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद के भोजपुर निवासी राशिद बृहस्पतिवार दोपहर कार से परिवार समेत दिल्ली से घर को लौट रहे थे। कार में पत्नी शाइन और तीन बच्चे अयान, आफिया व इबा सवार थे। जैसे ही वह कस्बा जोया में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रहे बस चालक ने तेजी व लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। जिससे राशिद, उनकी बेटी इबा और पत्नी शाइन घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सीएसची में भर्ती कराया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।