{"_id":"6484d020f4ad945d6f051984","slug":"bus-collided-with-electric-pole-two-scorched-gajraula-news-c-15-1-170875-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की बस बिजली के खंभे से टकराई, मृतक के बेटे सहित दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की बस बिजली के खंभे से टकराई, मृतक के बेटे सहित दो झुलसे
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
शव को अंतिम संस्कार के लिए जा रही बस शाहपुर उर्फ साहबपुर के सामने हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद शीशम के पेड़ से टकरा गई। बस के ऊपर अर्थी संग बैठे मृतक के बेटे सहित दो लोग करंट लगने से झुलस गए, जबकि बस में अंदर सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बावनपुरा निवासी अरविंद कुमार का निधन हो गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने तिगरी ले जा रहे थे। अर्थी बस के ऊपर रखी थी। जिसके साथ अरविंद का बेटा आदित्य उर्फ बिट्टू व रोहित बैठे थे। बस शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव के सामने पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद बराबर में खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। बस के ऊपर बैठे आदित्य व रोहित हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर झुलस गए, जबकि बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायलों को बस से निकाला। उनको पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बस पेड़ से टकराने के कारण मामूली रूप से चोटिल हुए थे, जो प्राथमिक उपचार के बाद तिगरी चले गए।
दूसरे वाहन से गंगा तट तक पहुंचाया गया शव
तिगरी मार्ग पर शव यात्रा की बस हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद शीशम के पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा उसमें कुछ खराबी भी आ गई। उधर, दिन छिपने के कारण शव को तिगरी ले जाने की जल्दी थी। लिहाजा शव यात्रा के साथ लोगों ने दूसरा वाहन मंगाया। जिससे शव को तिगरी ले गए और अंतिम संस्कार किया। हादसा ग्रस्त बस को क्रेन से खींच कर बाहर लाया गया।