फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   burning van

हाईवे पर दौड़ी बर्निंग वैन, लगा जाम

Sat, 30 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sat, 30 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
burning van
बर्निंग वैन

विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक मारुति वैन आग का गोला बनकर दौड़ी। जिससे कांवड़ियों की वजह से वनवे रोड होने के कारण दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आ रहे वाहनों के पहिये थम गए। आग देख चालक वैन को किनारे खड़ा करके फरार हो गया। पुलिस ने दमकल बुला ली। दमकल ने आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। 

हुआ यूं कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक मारुति वैन डीएल-8 सीडी-6865 मुरादाबाद की ओर से आ रही थी। अचानक वैन के पिछले हिस्से में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ दूर तक तक आग लगी वैन दौड़ती रही। आग की लपटें तेज हुई तो चालक और वैन सवार लोग हाइवे पर  मैकडी के निकट स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने दूसरी ओर सड़क किनारे वैन छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन


वैन को धू-धू कर जलता देख हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन अधिकारी भूदेव शर्मा भी टीम के साथ पहुंच गए। दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक वैन खाक हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed