फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bulls attacked in Amroha, six people including four women injured, stampede broke out

Amroha: भात की रस्म के दौरान सांड़ों ने कर दिया हमला, चार महिलाओं समेत छह लोग घायल, अचानक मच गई थी भगदड़

Mon, 05 Feb 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 05 Feb 2024 03:15 AM IST
सार

अमरोहा के मोहल्ला छंगा दरवाजा इलाके में समारोह के दौरान सांड़ों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bulls attacked in Amroha, six people including four women injured, stampede broke out
अमरोहा में सांड के हमले में घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में भात में शामिल महिलाओं पर अचानक सांड़ों ने हमला कर दिया। जिसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घटना से भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगाें ने सांड़ों को वहां से भगाया। वहीं, घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। यह घटना शनिवार की रात हुई। मोहल्ले में दिवंगत अशोक कुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे विशाल की बरात रविवार की रात मुरादाबाद गई थी। इससे पहले शनिवार की रात करीब 8 बजे घर में भात कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


विशाल के मामा अपने परिवार के साथ भात लेकर पहुंचे थे। महिलाएं परंपरागत गीत गाते हुए घर की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के वाल्मीकि चौक पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। तभी दोनों सांड़ों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें सुशील देवी, केला देवी, अंजना, बेबी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को बचाने पहुंचे भात में शामिल मुरादाबाद के दो युवक भी घायल हो गए। अचानक सांडों के हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने लाठी डंडों से डरा कर उन्हें भगा दिया। बाद में सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में मोहल्ले पशुओं का झुंड घूमता रहता है।

रोजाना हमले का डर बना रहता है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाने की मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छुट्टा पशु हिंसक हो गए हैं। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।

हमला करने के बाद चलाया अभियान

गांव-देहात के साथ शहर में भी सांड़ हमलावर हो रहे हैं। खास बात यह है कि पालिका द्वारा भी इन सांड़ों को पकड़ने का विशेष अभियान नहीं चलाया जाता है। हालांकि, शनिवार रात मोहल्ला छंगा दरवाजा में हुई घटना के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया।

ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह दोनों हमलावर सांड़ों समेत चार को पकड़वाकर गोशाला में भिजवा दिया गया है। बताया कि पालिका टीम को निर्देशित किया गया है कि जो भी छुट्टा पशु शहर में घूम रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पकड़वाया जाए।

शहर में सांड़ों द्वारा किए गए हमले की जानकारी मुझे नहीं है। यदि ऐसा है तो पालिका प्रशासन को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को भी छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने में लगाया जाएगा।  -राजेश कुमार त्यागी, डीएम

इन स्थानों पर सांड़ों ने किया हमला

  • 12 मार्च 2023- सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
  • 19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेन्द्र की मौत हो गई थी।
  • 19मार्च 2023- में ही सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
  • 22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था।
  • मार्च 2023 में ही आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
  • 07 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
  • 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
  • 06 जून 2023- रूखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
  • 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी सत्तर वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • 14 जुलाई 2023- गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल चालीस वर्षीय छत्रपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • 17 जुलाई 2023- गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में चौदह वर्षीय लोकेश की मौत हो गई।
  • 26 अगस्त 2023- गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से मौत हो गई।
  • 05 अक्टूबर 2023- को गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की बीस वर्षीय बेटी कविता की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
  • 30 नवंबर 2023- को गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी बाइक सवार पैंतालीस वर्षीय शौकत अली को संभल मार्ग पर सांड़ ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
  • 30 जनवरी 2024 की रात को हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान पैंतालीस वर्षीय सुरेश की गिरकर मौत हो गई।
  • 04 फरवरी 2024 को अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में सांड़ाें ने महिलाओं पर हमलाकर घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed