{"_id":"67f82f12b306751be0014033","slug":"buggy-overturned-after-colliding-with-a-private-bus-five-women-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-137813-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डग्गामार बस की टक्कर से बुग्गी पलटी, पांच महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डग्गामार बस की टक्कर से बुग्गी पलटी, पांच महिलाएं घायल
Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
गजराैला (अमरोहा)।
तेज रफ्तार डग्गामार बस की टक्कर से बुग्गी पलट गई। हादसे में बुग्गी में खेत से लौट रही फाजलपुर मोहल्ले की दो युवतियों समेत पांच महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी होने पर आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, चालक बस को छोड़कर भाग गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हादसा शनिवार शाम करीब 7.45 बजे हुआ। फाजलपुर मोहल्ले की महिलाएं खेतों में काम कर बुग्गी से घर लौट रही थीं। रास्ते में धनौरा की दिशा में जा रही डग्गामार बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी पलट गई। हादसे में स्वाती पुत्री अमित, शांति देवी पत्नी लेखराज, छाया पुत्री खिलेंद्र सिंह, रामवती पत्नी जयपाल, कश्मीरी पत्नी सुमेर बुग्गी के नीचे दब जाने से घायल हो गईं। वहीं, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े।
उन्होंने युवतियों और महिलाओं को बुग्गी के नीचे से निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही बस को कब्जे में लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।