फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   btech student found dead in hostel

कालेज के हॉस्टल में मृत मिला बीटेक का छात्र

Thu, 15 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
btech student found dead in hostel
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 डिडौली स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र की लाश उसके बेड पर पड़ी मिली। गले में जूते की लेस का फंदा कसा था। दूसरा सिरा बेड के सिरहाने बंधा हुआ था। नोएडा निवासी छात्र पांच दिसंबर को परीक्षा देने के लिए हॉस्टल में रहने आया था। इसमें बिहार के दो अन्य छात्र भी थे जो सुबह परीक्षा देने मुरादाबाद गए थे।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे कमरे में किताब लेने गए छात्र के आवाज लगाने पर कोई हलचल नहीं हुई तो अन्य छात्रों ने पीछे से जाकर खिड़की से झांककर देखा तो वो औंधे बिस्तर मुंह पड़ा था। अंदर घुसे तो जूते की लेस से उसका गला कसा था। कालेज प्रशासन की सूचना पर पहुंचे आला पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल की। कालेज प्रशासन और छात्र जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, हालात कुछ और ही कह रहे हैं। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नोएडा में 24/19, केंद्रीय विहार, सेक्टर 82 निवासी प्रमोद तोमर का बेटा पंकज तोमर डिडौली कोतवाली के डीएनएस कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। डिप्लोमा के बाद उसे सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिला था। इस समय परीक्षाएं चल रही हैं। मुरादाबाद के एमआईटी में उसका परीक्षा सेंटर था। परीक्षा देने के लिए वो पांच दिसंबर को हास्टल में आया था। हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 212 में रूम पार्टनर बिहार के भागलपुर निवासी अफजल और पश्चिमी चंपारण के अलाउद्दीन के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह रूम पार्टनर मुरादाबाद में परीक्षा देने चले गए, पंकज तोमर का आज पेपर नहीं था। इसके चलते वो रूम पर रह गया। हास्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक वो दिखा था। इसके बाद कमरे में चला गया। कॉलेज का एक छात्र पूर्वाह्न 11 बजे उसके पास क्वांटम (इंजीनियरिंग कोर्स की एक किताब) लेने गया था। दरवाजा लॉक था।

काफी आवाज लगाने पर कोई हलचल नहीं हुई तो वो अन्य छात्रों को साथ लेकर कमरे के पीछे पहुंचा। छात्रों ने खिड़की से देखा तो वो बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा था। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं होने पर छात्रों ने खिड़की के सहारे पीछे का दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हुए।

 पंकज तोमर अपने बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके गले में जूते की लेस का फंदा कसा था। लेस का दूसरा सिरा बेड के सिरहाने बंधा हुआ था। इतनी बुरी तरह कसा था कि लेस गले में धंस गई थी। छात्रों ने पंकज के गले का फंदा काटा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को छात्र की मौत की खबर दी। कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।


इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक छात्र की हॉस्टल के बेड पर लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर एसपी डा. शिवा शिंपी चनप्पा और एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह कॉलेज पहुंचे। जांच पड़ताल की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed