{"_id":"645d4d93d2750b77e304b2c4","slug":"bsp-roared-at-the-collectorate-to-make-the-counting-fair-jpnagar-news-c-15-1-142336-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मतगणना निष्पक्ष कराने को कलक्ट्रेट पर गरजे बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मतगणना निष्पक्ष कराने को कलक्ट्रेट पर गरजे बसपाई
Fri, 12 May 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय चुनाव की मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। हरेक बूथ की गणना प्रत्याशी को दिलाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में तमाम बसपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम भगवान शरण को ज्ञापन सौंपकर बताया कि चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने निष्पक्ष मतदान नहीं होने दिया। नगर पालिका परिषद गजरौला और नगर पंचायत सैदनगली के कई बूथों को सत्ताधारी पार्टी के समर्थको ने कई बूथ कैप्चर कर लिए। अवैध तरीके से मतो का प्रयोग किया और मतदाताओं को मत डालने नहीं दिए। जबकि निष्पक्ष चुनाव के संबंध में पहले ही चुनाव आयुक्त लखनऊ को ज्ञापन भेजा गया था। इसके बावजूद भी निष्पक्ष मतदान नगर पालिका परिषद गजरौला और नगर पंचायत सैदनगली में नही हुआ। 12 मई को अमरोहा जिले में मतगणना होनी है। ऐसे में निष्पक्ष मतगणना की उम्मीद नहीं है। जबकि निष्पक्ष मतगणना होना जरूरी है। क्योकि सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एलानिया कह रहे है कि हमने निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया है और निष्पक्ष मतगणना भी नहीं होने देगे। बूथ बाइज निष्पक्ष मतगणना कराई जाए। बूथ बाइज मतगणना के बाद हरके बूथ की गणना की सूची हर प्रत्याशी को दी जान जरूरी है ।ताकि निष्पक्ष मतगणन हो सके। इस दौरान सभी निकायों के प्रत्याशी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।