{"_id":"5f70f4f18ebc3e9bd859faad","slug":"bsp-candidate-jpnagar-news-mbd3641000108","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव ः नौगांवा सादात सीट के लिए बसपा के प्रत्याशी बने फुरकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव ः नौगांवा सादात सीट के लिए बसपा के प्रत्याशी बने फुरकान
बसपा से अमरोहा की नौगांवा सादात उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी फुरकान अहमद।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रत्याशी घोषित कर राजनीतिक दलों के बीच बढ़त बना लिया है। बसपा में कई पदों पर काम कर चुके फुरकान अहमद को प्रभारी/प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर उहापोह है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और रालोद में माथापच्ची चल रही है। फुरकान गांव के दो बार प्रधान रह चुके हैं। वह एक बार बसपा से निष्कासित भी किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले उनकी वापसी की गई है। बकौल फुरकान, विधानसभा चुनाव में भाई चारा जीतेगा।
विज्ञापन
जिले के चर्चित गांव सैदपुर इम्मा के रहने वाले फुरकान अहमद शुरू से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बीए तक की पढ़ाई करने वाले फुरकान ने वर्ष 2002 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस वक्त उनकी पुत्र वधू जिला पंचायत की सदस्य है। रविवार को जन्नत निशा इंटर कॉलेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन और सांसद गिरीश चंद्र जाटव की मौजूदगी में फुरकान की उम्मीदवारी घोषित की गई। प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में बसपा पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रदेश की जनता बसपा की नीतियों से प्रभावित है। यह चुनाव विधानसभा 2022 के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सांसद गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि उप चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता तैयार है। हर बूथ पर कार्यकर्ता मौजूद है। उनकी बदौलत पार्टी को कामयाबी मिलेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, पूर्व मंत्री धनीराम, मुख्य सेक्टर प्रभारी, जितेंद्र सागर, जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, हेम सिंह आर्य, जाफर मलिक, अखिलेश हितैषी, देवेंद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।