फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSc student killed, one injured in bike collision

Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में बीएससी के छात्र की मौत, एक घायल

Thu, 02 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
BSc student killed, one injured in bike collision
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर बुधवार सुबह दीपपुर गेट पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव शेरगढ़ निवासी बीएससी के छात्र रोहित (25) की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव शेरगढ़ निवासी किसान होशियार सिंह का बेटा रोहित बीएससी में पढ़ता था और सेना में भर्ती होने के लिए हसनपुर में रोजाना कोचिंग कर रहा था। बुधवार सुबह को होशियार सिंह को गजरौला के पशु बाजार में भैंसा खरीदने जाना था। रोहित बुधवार सुबह करीब छह बजे पिता को बाइक से गजरौला छोड़ने गया था। लौटते समय हसनपुर-गजरौला मार्ग पर दीपपुर और मनौटा पुल के बीच में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार संभल के धनारी पट्टी निवासी सलमान घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रेफर किया गया है। रोहित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed