फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSA summoned the present and two then BEOs

Amroha News: वर्तमान और दो तत्कालीन बीईओ को बीएसए ने किया तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
BSA summoned the present and two then BEOs
अमरोहा। गजरौला के सुल्तानठेर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की आत्महत्या प्रकरण में फंसी बीएसए ने वर्तमान और दो तत्कालीन बीईओ को तलब किया है। उनका कहना है कि यदि बीईओ को प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच के विवाद की जानकारी थी तो अवगत क्यों नहीं कराया गया। साथ ही कब-कब निरीक्षण किया गया। इसके बारे में अवगत कराएं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की आत्महत्या का प्रकरण लगातार गरमा रहा है। सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी के गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है, तो बीएसए पर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है। इन सबके बीच बीएसए डॉ. मोनिका ने गजरौला के वर्तमान बीईओ आरती गुप्ता, तत्कालीन बीईओ अरुण कुमार और प्रकाश चंद को नोटिस जारी किया है। तीनों बीईओ से गजरौला के कार्यकाल में सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय में कब-कब निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के समय शिक्षकों के मध्य विवाद की स्थिति थी अथवा नहीं। इसके संबंध में उनके द्वारा अवगत कराया गया या नहीं। या फिर विवाद समाप्त कराने के क्या प्रयास किए गए। निरीक्षण की आख्या कार्यालय को कब उपलब्ध कराई गई। विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों पर क्या कोई कार्रवाई की गई। इस संबंध जल्द से जल्द जवाब मांगा है। बता दें कि वर्तमान में प्रकाश चंद जोया तो अरुण कुमार धनौरा में बीईओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article