{"_id":"674cab3d75e1e49441008f05","slug":"brother-in-law-raped-her-on-the-pretext-of-marriage-now-he-is-refusing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-130087-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निकाह का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म, अब कर रहा मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निकाह का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म, अब कर रहा मना
Mon, 02 Dec 2024 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
भाई के मानसिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाते हुए देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने ससुरालियों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि ससुरालियों ने देवर से निकाह कराने का आश्वासन देकर पति से तलाक करा दिया। अब ससुराल वाले देवर से निकाह कराने से इनकार कर रहे है। महिला ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बिजनौर जिले के एक गांव निवासी महिला का निकाह एक साल पहले बछारायूं क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद पता चला कि उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है। इसका फायदा उठाते हुए देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की। सितंबर में इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया था। महिला का आरोप है कि थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने देवर के साथ निकाह कराने का आश्वासन देते हुए पति से तलाक करा दिया। लेकिन, बाद में वे अपनी बात से मुकर गए। महिला का आरोप है कि धोखे से उसका गर्भपात करा दिया गया। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने बदनामी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
हसनपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़िता ने रोते हुए अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने चार साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब युवक किसी दूसरी जगह शादी कर रहा है, जबकि युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। उधर, खुद का वीडियो वायरल कर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच कराई जाएगी।