{"_id":"644eb690d962f1abc00416a4","slug":"brother-in-law-misbehaved-when-dowry-demand-was-not-met-attempted-to-kill-by-electrocution-jpnagar-news-c-15-1-131507-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म, करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म, करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी नहीं होने पर जेठ ने दुष्कर्म किया। पति, सास, ननद, नंदोई व एक अन्य जेठ ने उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश की। मायके आकर भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर गजरौला थाने में पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी का निकाह चार साल पूर्व जिला शामली के कस्बा कांधला निवासी युवक के साथ हुआ था। तभी से दहेज को लेकर ससुराल वाले विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। चार साल बाद भी जब कोई संतान नहीं तो उत्पीड़न और बढ़ गया। 11 अप्रैल 2023 की रात जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी सास और ननद से की तो उसे ही धमकी देकर चुप करा दिया।
बाद में ससुराल वालों ने मिलकर उसे करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। बेटी के उत्पीड़न की सूचना पाकर उसके पिता व चाचा कांधला पहुंच गए। बेटी को थाने ले जाकर पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद वह मायके आ गई। 16 अप्रैल की दोपहर ससुराल वाले मायके आ गए और गाली-गलौज करने लगे। दो लाख रुपये की नकदी और स्विफ्ट कार की मांग दोहराई। मांग पूरी किए बिना विवाहिता को साथ ले जाने से इंकार कर दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, दो जेठ, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।