फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brother in law broke the relationship of sister in law

Amroha News: जीजा ने तुड़वाया साली का रिश्ता, थाने पहुंचा मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
brother in law broke the relationship of sister in law
हसनपुर। जीजा ने अपनी ही साली का रिश्ता तुड़वा दिया। वह साली के मंगेतर के पास पहुंच गया और बोला कि साली से शादी मत करना, वह मेरी है। हम काफी समय से साथ रह हैं। इस पर मंगेतर ने शादी करने से इन्कार कर दिया। मामला थाने पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता संभल क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ करीब दस दिन पहले तय हुआ था। शादी की तारीख तय करने पर चर्चा चल रही थी। दोनों तरफ घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच युवती का सगा जीजा उसके मंगेतर के पास पहुंच गया। कहा कि साली से शादी मत करना है, वह उससे बहुत प्यार करता है। दोनों जल्द कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। ये सुनकर युवक के होश उड़ गए। जिसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। जब इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो उन्होंने युवक को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बड़े बहनोई से भी इस संबंध में बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed