फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother fraudulently got the land registered, elderly couple beaten up when they protested

Amroha News: भाई ने ही धोखाधड़ी कर कराया भूमि का बैनामा, विरोध पर बुजुर्ग दंपती से मारपीट

Sat, 09 Aug 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Brother fraudulently got the land registered, elderly couple beaten up when they protested
अमरोहा। वृद्धावस्था प्रमाणपत्र बनाने का झांसा देकर सगे छोटे भाई ने ही बुजुर्ग दंपती की जमीन का बैनामा करा लिया। जमीन की रकम भी नहीं दी। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती से मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना में जुल्फिकार अहमद जाफरी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके संतान नहीं है। आरोप है कि मई 2015 में उनके छोटे भाई अंसार अहमद जाफरी ने तहसील से वृद्धावस्था प्रमाणपत्र बनाने की बात कही थी। इस पर वह छोटे भाई के साथ तहसील चले गए। आरोप है कि अंसार अहमद जाफरी ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उनकी 383.33 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा करा लिया। वहीं, जमीन के बैनामे से अनजान जुल्फिकार अहमद अपने भाई से वृद्धावस्था प्रमाणपत्र मांगते रहे लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

शक होने पर जुल्फिकार अहमद संबंधित वकील के पास पहुंचे तो उन्हें हकीकत पता चली। जुल्फिकार अहमद ने अपनी जमीन के पैसे मांगे तो बाद में देने की बात कही। आरोप है कि अंसार अहमद जाफरी अप्रैल 2025 में बाकी जमीन भी 21.47 लाख रुपये में बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 की सुबह अंसार अहमद परिवार के सदस्यों के साथ जुल्फिकार अहमद के घर में घुस आया और बाकी जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर जुल्फिकार अहमद और उनकी पत्नी से मारपीट की। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर जुल्फिकार अहमद ने कोर्ट में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
कोर्ट के आदेश पर अंसार अहमद, ओसामा बिन लादेन उर्फ आतंकवादी, माज और बज्मे आरा उर्फ बूटी बेगम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed