फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   broken chair in power house

बिजली ने कराया बवाल, बिजलीघर में तोड़फोड़

Fri, 27 May 2016 01:16 AM IST
बिजली ने कराया बवाल, बिजलीघर में तोड़फोड़
बिजली ने कराया बवाल, बिजलीघर में तोड़फोड़ Updated Fri, 27 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
broken chair in power house
हसनपुर ‌‌बिजली घर में तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
 भीषण गर्मी में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से बृहस्पतिवार को किसानों का गुस्सा फूट गया। नाराज किसान बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। किसानों की एसएसओ से नोकझोंक के बाद धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि, किसान बिजलीघर में तोड़फोड़ करने लगे, सहमे बिजलीकर्मी भाग खड़े हुए। पुलिस ने जेई रवीश त्यागी की तहरीर पर देर शाम 13 नामजद और 50 अज्ञात के िख्‍ालाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। लगातार कई किसान संगठन बिजली में सुधार की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी संगठनों की बातों को अनसुना कर रहे हैं। इससे खफा हसनपुर बिजलीघर से जुड़े गांव नूरपुर खुर्द, झकड़ी के ग्रामीण एकत्र होकर बिजलीघर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली घर में तैनात एसएसओ सोमदत्त और अन्य कर्मचारियों से किसानों की नोकझोंक हो गई। इस पर किसान और भड़क गए। यहीं पर रखी एसएसओ की कुर्सी-मेज को उठाकर पटक दिया, और तोड़फोड़ शुरू कर दी। अलमारियों में रखे अभिलेखों को भी फेंक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों को करीब बीस दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। 

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में संबंधित जेई को समस्या बताई गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। झकड़ी निवासी राजेंद्र, बलवीर, लाखन का कहना है कि गांव को पंद्रह दिन से बिजली नहीं मिल रही है।


भाकियू के ग्राम पंचायत नूरपुर खुर्द के अध्यक्ष ओमप्रकाश व पीतम का कहना है कि बीस दिन से बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है और अगर बिजली आती भी है तो जल्द ही चली जाती है। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस हंगामा कर रहे एक दर्जन से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। हंगामे के बाद जेई व अन्य कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed