Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bride and groom side fight during tilak ceremony in Didoli Amroha

रोटी पर रार: तिलक समारोह में लड़की पक्ष ने तंदूरी रोटी में मिट्टी होने की कही बात, फिर दोनों पक्षों में मारपीट

Fri, 20 Jan 2023 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 05:26 PM IST
सार

तिलक समारोह के बाद लड़की पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने तंदूरी रोटी में मिट्टी होने दावा किया। जबकि लड़के पक्ष रोटी साफ होने की बात कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
bride and groom side fight during tilak ceremony in Didoli Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में लग्न समारोह के दौरान तंदूरी रोटी में मिट्टी देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। जिसके बाद लड़के और लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात को संभाला। मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने महिल समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी का रिश्ता पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ हुआ है। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के लिए 27 जनवरी तारीख तय है। ऐसे में गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग लड़के वालों के घर लग्न रिश्ता लेकर गए थे। शाम के समय तिलक समारोह के बाद लड़की पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने तंदूरी रोटी में मिट्टी होने दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि लड़के पक्ष रोटी साफ होने की बात कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विपिन, लोकेश, अंकित, सोमित, अंकुर और चरन सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कर दिया। देर रात लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंगा शरन, मनदीप, भूरी और कलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चला। इसके बाद सामाजिक लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed