फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bride and groom and other five injured in road accident at amroha on delhi national highway

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, दूल्हा-दूल्हन समेत सात गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bride and groom and other five injured in road accident at amroha on delhi national highway
रजबपुर। दुल्हन को विदा कर लौट रही बरातियों की कार अतरासी पर चौकी के सामने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते की चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी ही हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

संभल के थाना फतेहपुर कुंड के गांव कूइया धर्मपुर निवासी शिवशंकर के बेटे लोकेश की बरात शुक्रवार को भजनपुरी दिल्ली के रहने वाले धन्नूमल के यहां गई थी। शनिवार की सुबह दुल्हन को विदा कर बरात लौट रही थी। अभी दूल्हा-दुल्हन की कार रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर रफ्तार से चल रही थी। तभी आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर लगते ही कार में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में दूल्हा टिंकू, दुल्हन बबली, भाई (कार चालक) हरीश, उसकी पत्नी उपासना, बेटी पंक्षी, मौसेरी बहन सुधा, सुधा का 14 महीने का बेटा रिषभ सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने रिषभ को को टीएमयू रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों की कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे। हादसे की वजह नींद की झपकी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed