फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brick kiln owner killed in two bike collision

Amroha News: दो बाइक की भिड़ंत में ईंट भट्ठा मालिक की मौत

Fri, 28 Jul 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln owner killed in two bike collision
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में ईंट भट्ठा मालिक मोहम्मद असलम हुसैन (55) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। उनके दो बेटे डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सिनौरा गांव में मोहम्मद असलम हुसैन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे तौसीफ और अजीम डॉक्टरी की दुकान चलाते हैं। जबकि मोहम्मद असलम हुसैन का पथकोई गांव के पास ईंट भट्ठा है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह असलम हुसैन बाइक से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पथकोई गांव में पहुंची। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में असलम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मोहम्मद असलम हुसैन को अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हादसे में ईट भट्ठा मालिक मोहम्मद असलम की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो शायद बच सकती थी जान
पुलिस के मुताबिक बाइक चलाते समय मोहम्मद असलम हुसैन ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिस कारण बाइकों की टक्कर के बाद असलम हुसैन के सिर में चोट लगी और उनकी जान चली गई। यदि वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हेड इंजरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed