फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brake down in gajaraula

बिजली को लेकर मचा हाहाकार 

Thu, 28 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 28 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
brake down in gajaraula
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
सिम्भावली से ब्रेकडाउन होने पर बुधवार को नगर की बिजली आपूर्ति फिर से लड़खड़ा गई। 132 केवी विद्युत सबस्टेशन को पर्याप्त लोड नहीं मिलने से बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। सुबह आठ बजे के बाद से शाम तक सिर्फ एक घंटे ही बिजली मिल सकी। 
विज्ञापन


अतरपुरा स्थित 132 केवी विद्युत सबस्टेशन को सिम्भावली से बिजली आपूर्ति की जाती है। उप केंद्र से गजरौला शहर, खादगूजर, फाजलपुर, नाईपुरा, सिहाली जागीर, हसनपुर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए सिम्भावली से 200 एम्पियर बिजली खर्च का लोड है। नगर के लिए रात 12 से सुबह नौ बजे तक और दोपहर 12 से रात नौ बजे तक का 18 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल घोषित है।
विज्ञापन


भाग शेड्यूल से दो घंटे अतिरिक्त बिजली सप्लाई का दावा करता है। बुधवार की सिम्भावली में ब्रेकडाउन लिए जाने के कारण आपूर्ति लड़खड़ा गई। सुबह आठ बजे के बाद से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं मिली। इससे नगर सहित क्षेत्र में हाहाकार मच गया। दोपहर दो बजे के बाद करीब आधा-पौन घंटा ही बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक बिजली के दर्शन नहीं हो सके। एसडीओ नगर एसपी सिंह ने बताया कि सिम्भावली से लोड कम कर दिया गया है। बुधवार को 200 एम्पियर के बजाये 90 एम्पियर लोड मिल सका। इससे ट्रिपिंग की समस्या आई है।


चाकीखेड़ा में छतों पर झूल रही ‘मौत’ 
गजरौला। धनौरा रोड पर नगर से सटे गांव चाकी खेड़ा में छतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी इन्हें शिफ्ट नहीं किया गया है। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एलटी लाइन हटवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। 


गांव चाकी खेड़ा में उमेश सिंह के मकान की छत के ऊपर से होकर एलटी लाइन जा रही है। तार ढीले होने के कारण ये लिंटर तक पहुंच गए हैं। विभागीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित किसान उमेश ने छत पर ईंटें लगा कर डंडों से लाइन रोक कर व्यवस्था की है। इसके अलावा गांव के जयपाल सिंह, हेम सिंह व विजेंद्र के मकान के ऊपर से भी लाइन गुजर रही है।


पीड़ितों का कहना है कि वर्षों से छत पर कोई नहीं गया। हमेशा हादसे का भय बना रहता है। कई बार विभाग में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में त्रिलोक सिंह, सरदार सिंह, चमन सिंह, विजेंद्र, पीतम सिंह, नवीन कुमार, उमेश सिंह, धर्मपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed