{"_id":"58addad14f1c1b731cb2353e","slug":"boy-and-mother-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, टीचर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, टीचर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी, बेटे के साथ बीमार ससुर को देखने जा रहे शिक्षक की बाइक में नीलीखेड़ी गांव के पास बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में शिक्षक सड़क से दूर जा गिरा, जबकि पत्नी और बेटा सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया।
हादसे में महिला और बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं शिक्षक को जोया सीएचसी ले जाया गया। ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
डिडौली कोतवाली के बुढ़नपुर गांव निवासी मुसब्बिर शिक्षक हैं। वह धनौरा ब्लाक क्षेत्र के फंदेड़ी सादात गांव स्थित किसान जूनियर हाई स्कूल में पढ़ाते हैं। वहीं पर मकान बना लिया है। अगवानपुर क्षेत्र के बेबी मुस्तफापुर गांव में उनकी ससुराल है। इन दिनों ससुर अलीसेर बीमार हैं।
विज्ञापन
इससे बुधवार सुबह वह बाइक से धनौरा से बुढ़नपुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी नाहिद और 12 वर्षीय बेटा हमजा भी साथ थे। बाइक नीलीखेड़ी गांव के सामने पहुंची ही थी कि, पीछे से बजरफुट लदा तेज रफ्तार ट्रक आ गया।
आरोप है कि, चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की बाइक में टक्कर लगने से शिक्षक मुसब्बिर दूर जा गिरे और उनकी पत्नी नाहिद और बेटे हमजा के ऊपर से ट्रक गुजर गया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिक्षक घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर एसएसआई ज्ञान सिंह पंवार की टीम ने ट्रक को मुरादाबाद बाईपास पर पकड़ लिया।
घायल शिक्षक को उपचार के लिए भेजा। हादसे में मौत की परिजनों को खबर देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव में कोहराम मचा था। एसएसआई ज्ञान सिंह पंवार ने बताया कि मुसब्बिर के भाई मुशाहिद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक शाहिद निवासी मोहनपुरा टांडा रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।