फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Both the wives got into a fight with their husbands at the police station, a heated argument broke out

Amroha News: थाने में पति से उलझीं दोनों पत्नी, जमकर हुआ विवाद

Mon, 15 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Both the wives got into a fight with their husbands at the police station, a heated argument broke out
डिडौली (अमरोहा)। टेंट कारोबारी ने विधवा को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। पता लगने पर दोनों पत्नी थाने पहुंच गईं। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। मामले में पुलिस ने टेंट कारोबारी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी सुखदीप सिंह टेंट व डीजे कारोबारी हैं। डीजे बजाने के दौरान मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा रेनू देवी से मुलाकात हुई। खुद को अविवाहित बताकर कर रेनू देवी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर जनवरी 2019 में कोर्ट में शादी कर ली जब घर पहुंचे तो पहली पत्नी सुमन को देख रेनू ने कहा, झूठ बोल कर शादी क्यों की।
विज्ञापन

इसको लेकर विवाद होने के बाद वह रेनू को मुरादाबाद के खुशहालपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। कुछ दिन से वह रेनू के पास नहीं पहुंचे तो रेनू देवी गांव पहुंच गई। तीनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पहली पत्नी सुमन और रेनू देवी थाने पहुंच गईं। पुलिस ने सुखदीप को कोतवाली बुला लिया। इसके बाद तीनों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने सुखदीप सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed