फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Both the accused including the fugitive watchman of Gokshi will be declared prize

Amroha News: इनामी घोषित होंगे गोकशी के भागे हुए चौकीदार सहित दोनों आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Both the accused including the fugitive watchman of Gokshi will be declared prize
गजरौला (अमरोहा)। बंद पड़ी फैक्टरी में गोकशी करने के मामले में भागे हुए चौकीदार सहित दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया जाएगा। उनकी धर पकड़ को पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं, मगर हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम औद्योगिक चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बंद पड़ी फैक्टरी में गोकशी की गई। गोकशी के एक आरोपी फहीमुद्दीन को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि बसैली गांव निवासी नसीम शनिवार की तड़के चार बजे मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा। उसके पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया था। जबकि शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी अनवार व फैक्टरी का चौकीदार नन्हे निवासी नाईपुरा पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जिनकी धर पकड़ को पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अब पुलिस उनको इनामी घोषित करने की तैयारी कर रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों को इनामी घोषित किए जाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही उन पर इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस टीम धर पकड़ को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed