{"_id":"5917607d4f1c1b851885135e","slug":"booking-of-meet-two-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर चल रहा पशु कटान बुकिंग कर बेचते थे मीट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर चल रहा पशु कटान बुकिंग कर बेचते थे मीट, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 14 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर अवैध रूप से काटे गए पशु का मीट बरामद किया है, जिसे तौल-तौल कर पॉलिथीन में रखा जा रहा था। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। इधर सुबह में हुई इस कार्रवाई से लोगों में दिन भर खलबली मची रही।
शनिवार तड़के में पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नईबस्ती दानिशमंदान में एक घर के भीतर पशु काटकर मीट बेचा जा रहा है। भनक लगते ही एसआई सुरेंद्र सिंह ने दलबल के साथ मोहल्ले के रहने वाली साजिद पुत्र मुजाहिद के घर पर छापा मारा।
यहां नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई। पशु की खाल उतरी रखी थीं। मीट को छोटा-छोटा कर तौल कर रखा जा रहा था। यहां से पुलिस ने गृहस्वामी के अलावा जमील पुत्र नजीर निवासी मोहल्ला शफातपोता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। एसएसआई राकेश कुमार के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि मीट को बुकिंग के हिसाब से घर-घर पहुंचाया जाता, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शातिरों को धर दबोचा।
दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से पशु काटने से संबंधित औजार व छुरा आदि बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मोहल्लेवासियों में हड़कंप मचा रहा।