फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bloody conflict between two sides due to old enmity

Amroha News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से किसान घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two sides due to old enmity
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते पपसरा गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं इस बीच हुई फायरिंग में गोली लगने से किसान घायल हो गया, जबकि मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के पपसरा गांव में हुई। यहां पर किसान देवराज सिंह और गजराज सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार दोपहर देवराज सिंह खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि वहां पर गजराज सिंह परिवार के नरेंद्र व जसवंत के साथ पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। झगड़ा होता देखकर देवराज के पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान गजराज ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली कमर में लगने से देवराज सिंह घायल हो गए। जबकि मारपीट में गजराज सिंह भी घायल हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने मुआयना किया। पुलिस ने घायल देवराज को जोया सीएचसी और गजराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि देवराज के भतीजे आलोक की तहरीर पर गजराज, नरेंद्र और जसवंत के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी गजराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में डांस को लेकर मारपीट, चली बेल्टें
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बरात और घरात पक्ष के युवकों में मारपीट हो गई। जमकर बेल्टें चलीं। चार युवक घायल हो गए हैं। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी युवक की बरात सोमवार को क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक गई थी। दोहपर बाद बरात चढ़त हो रही है। युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस को लेकर घरात और बरात पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट में बाईखेड़ा निवासी बराती केहर सिंह, हरपाल, मोनू, मंगला घायल हो गए। घायलों में निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article