फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Block Chief Election: procession out in joy of victory firing in amrohaब्लाक प्रमुख चुनाव: अमरोहा में जीत की खुशी में निकला जुलूस, हर्ष फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

ब्लाक प्रमुख चुनाव: अमरोहा में जीत की खुशी में निकला जुलूस, हर्ष फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jul 2021 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

भाजपा की मीनाक्षी चौधरी ने 48 मतों से अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की मंजू देवी को पराजित किया तो उनके समर्थक खुशी में झूम उठे। उनको फूल मालाओं से लाद दिया। 

विज्ञापन
Block Chief Election: procession out in joy of victory firing in amrohaब्लाक प्रमुख चुनाव: अमरोहा में जीत की खुशी में निकला जुलूस, हर्ष फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
गजरौला की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख की जीत की खुशी मनाते समर्थक - फोटो : amar ujala

विस्तार

गजरौला की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख की जीत की खुशी में समर्थक कायदे कानून भूल गए। सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन किया। खुशी में जुलूस निकाला और जमकर हर्ष फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की मीनाक्षी चौधरी ने 48 मतों से अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की मंजू देवी को पराजित किया तो उनके समर्थक खुशी में झूम उठे। उनको फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करते हुए समर्थक मीनाक्षी चौधरी व उनके पति वीरेंद्र सिंह को घर ले गए। रास्ते में नारेबाजी करते चल रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना भूल गए। जैसे ही नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का काफिला उनके घर के निकट पहुंचा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दौरान समर्थकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। जिससे खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि हर्ष फायरिंग की उनको जानकारी मिली है लेकिन न तो कोई सबूत है और न ही कोई वीडियो। वह वहां मौजूद भी नहीं थे। आतिशबाजी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed