फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame on electric workers

बिजली कर्मियों पर फर्जी और अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
blame on electric workers
अमरोहा। चेकिंग और बकाया वसूली करने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को फर्जी बताकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। जमकर खींचातानी हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत किया। बाद में मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की एक टीम शनिवार की दोपहर कैलसा बाइपास रोड स्थित धर्मकाटे के पास मोहल्ले में बिजली चेकिंग और बकाया वसूली करने गई थी। तभी एक व्यक्ति ने लाइनमैनों को फर्जी बताते हुए अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि टीम में शामिल दो युवक पूर्व में संविदा लाइनमैन थे, जो पहले विभाग से निकाले जा चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मामला बढ़ता देखकर टीम के शामिल पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। थोड़ी ही देर में कोर्ट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई और यहां पूछताछ की। इसके थोड़ी ही देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एक्सईएन अश्वनी चौधरी ने बताया कि टीम में कोई भी व्यक्ति फर्जी नहीं था। टीम बिजली चेकिंग और बकाया वसूली करने के लिए गई थी। फिलहाल दोनों मामले में समझौता हो गया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि बिजली चेकिंग के दौरान बिजली कर्मी और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ हो गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। जहां समझौता हो गया है। जांच में कोई भी कर्मचारी फर्जी नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed