फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame on considation officer

चकबंदी अधिकारियों पर घूस के आरोपों की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
blame on considation officer
अमरोहा। चकबंदी अधिकारी और कर्मचारियों पर 10 लाख रुपये मांगने और रुपये न देने पर बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत सीएम योगी से गई थी। पीड़ित ने डीएम से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

रहरा के हेमराज त्यागी ने बताया कि गांव में चकबंदी चल रही है। चक काटे जा रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों ने कुछ दिन पहले चकबंदी कार्यालय में बुलाया था। चक तरमीम नहीं करने के एवज में 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। इसके बाद एक अधिकारी ने दोबारा कार्यालय बुलाया था। उन्होंने 10 लाख रुपये की और मांग की थी। मना करने पर चक को बेकार करने की धमकी दी थी। पीड़ित ने इनकार किया इसके साथ ही 50 हजार रुपये वापस करने को कहा। इस पर अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed