फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Black spots' to be rectified; crackdown on traffic rule violators to intensify.

Amroha News: सुधारे जाएंगे ब्लैक स्पॉट, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
'Black spots' to be rectified; crackdown on traffic rule violators to intensify.
अमरोहा। सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हादसा संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गरिमा सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम प्राथमिकता से कराए जाएं। सड़क किनारे संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर समेत अन्य सुरक्षा उपायों में जहां कमी है, उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर कराया जाए। उन्होंने सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए, ताकि यातायात संचालन में बाधा न हो। बैठक में वाहन चालकों के हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। इसके लिए नियमित प्रवर्तन और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। एडीएम ने स्कूली वाहनों की नियमित जांच कराने और उनमें निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में एआरटीओ, सीएमओ, बीएसए, अपर उप जिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed