{"_id":"6750be422dc5ad8e050e0aa5","slug":"bkus-uproar-over-being-stopped-from-going-to-noida-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-130246-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नोएडा जाने से रोकने पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नोएडा जाने से रोकने पर भाकियू का हंगामा
Thu, 05 Dec 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
नोएडा जाने से रोकने पर गजराैला में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : गजराैला
गजरौला (अमरोहा)। नोएडा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में जाने से रोके जाने पर बुधवार को चाैपला चाैराहे पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने बैरियर लगाकर किसानों को रोक दिया। आक्रोशित किसानों ने चौपला पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
हंगामे और जाम से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर थाने ले गई। थाने में भी किसान काफी देर तक धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में बिना कार्रवाई किसानों को छोड़ दिया गया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसान नोएडा जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर सुबह 11 बजे सीओ श्वेताभ भास्कर व इंस्पेक्टर रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ चौपला पर मुस्तैद हो गए। किसानों को रोकने के लिए बैरियर लगवा दिए। नोएडा जाने की जिद कर रहे किसानों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैरियर को हटाने की कोशिश की। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
किसानों की संख्या और हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस बुला ली। एसडीएम चंद्रकांता, सीओ अभिषेक कुमार भी पहुंच गए। किसानों को समझाने में लग गए। इस बीच किसानों ने जाम लगा दिया। जिससे चौपला पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया और बसों से थाने ले गई।