{"_id":"619a9d8f90a3b62980190895","slug":"bku-workers-roared-on-the-problems-of-farmers-jpnagar-news-mbd410182975","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते भाकियू भानु के पदाधिकारी।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने रविवार को छुट्टी के दिन भी कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। प्रशासन पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है। कहा कि जिले के 41 हजार किसानों को आज तक सम्मान निधि की एक भी किस्त नहीं मिली है। जबकि पात्र होने के बाद भी 12 हजार किसानों को अपात्र दिखाया गया। इन सभी किसानों को तत्काल सम्मान निधि मिलनी चाहिए। किसानों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को भाकियू भानु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान बोलते हुए चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि भाकियू दो माह 20 दिन से गन्ना क्रय केंद्र धनौरी अहीर को बांटकर नया क्रय केंद्र नगलिया असदुल्ला के नाम से लगाने की मांग कर रही है। इस संबंध में गन्ना सहकारी समिति और संबंधित मिल द्वारा सकारात्मक प्रस्ताव भेजे हुए 20 दिन बीत चुके है। इसका डीओ शासन को भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चीनी मिल चालू होने के बाद भी नगलिया असदुल्ला के किसानों ने गन्ना नहीं डाला जा सका है। गन्ना क्रय केंद्र को दो भागों में बांटकर नया क्रय केंद्र नगलिया असदुल्ला लगवाया जाए। कहा कि जिले के 41 हजार किसान ऐसे जिन्हें आज तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किस्त नहीं मिली है। जबकि 12 हजार पत्र किसानों को कृषि और राजस्व विभाग अपात्र दिखा चुका है। इन सभी किसानों के खातों में अब तक की सभी दस किस्तें भेजी जाएं।
छुट्टी के दिन किसानों का धरना देखकर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही एडीएम भगवान शरण, एसडीएम सदर विजय शंकर और सीओ विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुुझाकर किसानों का गुस्सा शांत किया। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और घर लौट गए। इस दौरान धर्मवीर सिंह, महिपाल सैनी, चौधरी निरंकार सिंह, मास्टर सतपाल सिंह, बबीता रानी, महिपाल सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, सतवीर सिंह, अमरपाल सिंह, कल्लू चौहान, हरवीर चौहान आदि मौजूद रहे।