{"_id":"658c74d4e1a8d275b700db33","slug":"bku-will-burn-sugarcane-holi-on-january-1-if-sugarcane-rates-are-not-declared-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-11114-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने का रेट घोषित नहीं होने पर एक जनवरी को गन्ने की होली जलाएगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने का रेट घोषित नहीं होने पर एक जनवरी को गन्ने की होली जलाएगी भाकियू
Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया तो एक जनवरी को तहसील कार्यालय के बाहर गन्ने की होली जलाकर विरोध किया जाएगा। भाकियू ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराने की मांग भी की है।
भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली विभाग की कार्यशैली की आलोचना करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा गया कि किसानों के बिजली बिलों में जमकर धांधली की जा रही है। बिजली अधिकारी बिलों को ठीक करने को तैयार नहीं है। चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराने व घटतौली रोकने की मांग की गई है। वन विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने 31 दिसंबर तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया तो एक जनवरी को तहसील कार्यालय के बाहर गन्ने की होली जलाकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर धमेंद्र सिंह, बलविन्दर सिंह, निरंजन सिंह, जीता सिंह आदि मौजूद थे।