फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU Shankar took out public awareness campaign against pollution

Amroha News: प्रदूषण के खिलाफ भाकियू शंकर ने निकाली जनजागरण यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
BKU Shankar took out public awareness campaign against pollution
गजरौला। भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने जन जागरण यात्रा निकाल औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फैक्टरियों द्वारा छोड़े जा रहे पानी और गैस से फसलें बर्बाद हो रही हैं। लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और अमरोहा की बंद पड़ी शुगर मिल को गोशाला बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 12 बजे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मांगट के नेतृत्व में सैकड़ों किसान रेलवे स्टेशन चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से पैदल, ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक और कारों में सवार होकर जन जागरण रैली निकालते हुए किसान रमाबाई कॉलेज, इंद्रा चौक हाेते हुए थाने के सामने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इलाके के विकास के लिए लगाई गईं फैक्टरी आज विनाश का कारण बनती जा रही हैं। गजरौला के आस पास तिगरिया भूड़, सादुल्लेपुर, शहवाजपुर डोर, नाईपुरा की जलवायु सांस लेने लायक नहीं रही। यहां फैक्टरियों द्वारा बोरिंग से जमीन में छोड़े जा रहे पानी के कारण भूमिगत जल पीने के लायक नहीं रह गया।
विज्ञापन

जन जागरण यात्रा कुमराला में ऋषिपाल सिंह मांगट के आवास पर जाकर महापंचायत में बदल गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई। कहा कि दो साल से गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया है, जबकि खाद, बीज के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। तिगरी से ब्रजघाट तक के क्षेत्र को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किए जाने और तिगरी में विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग उठाई। इस मौके पर रामरक्ष पाल सिंह, रीना रानी, राकेश चहल, अमरपाल सिंह, मास्टर सरदार सिंह, शेर सिंह राणा, नरेंद्र सिद्धू, रवि सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, सरपंच हरज्ञान सिंह, महिपाल सिंह, चंद्रभान सैनी, राजवीर सिंह, प्रधान हरि सिंह सैनी, देवेंद्र सैनी, नरेश, त्रिलोक सिंह, खेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की व संचालन मास्टर सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed