फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU Chaduni workers were kept under surveillance, quarreled

Amroha News: दिल्ली जाने की जिद पर अड़े भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ताओं को किया नजर बंद, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni workers were kept under surveillance, quarreled
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली कूच करते हुए हाईवे जाम करने के एलान के बाद पुलिस ने भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष के आवास पर नजरबंद कर दिया। उन्होंने एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई लेकिन, पुलिस उनकी घेराबंदी किए रही। चौधरी चरण सिंह नगर मोहल्ला निवासी भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने बृहस्पतिवार की सुबह यह एलान किया कि वह एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली कूच करेंगे या हाईवे पर जाम लगाएंगे। जिसकी जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह पुलिस के साथ नरेश चौधरी के आवास पर पहुंच गए। उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया। कुछ ही देर में संगठन के जिला सचिव रवि चौधरी, तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी, अभिषेक चड्ढा, संदेश चड्ढा, देव चौधरी, हिमांशु, जगदेव सिंह, रविंद्र सिंह, तस्लीम सैफी. नफीस मेवाती, जाकिर, चरण सिंह, सोनू यादव, समरपाल सिंह आदि कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पता लगने पर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ चौधरी चरण सिंह नगर मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने गली के बाहर अपनी जीप खड़ी करा दी। जिससे कोई कार्यकर्ता किसी वाहन से बाहर न जा सके। संगठन से जुड़े किसानों को भी पुलिस ने जिलाध्यक्ष के घर पर नजर बंद कर दिया। किसानों ने कई बार घर से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको बाहर नहीं जाने दिया। गली में बाहर आए तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस दौरान पुलिस की नोकझोंक भी हुई। दोपहर दो बजे तक पुलिस ने किसानों को नजरबंद रखा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी के घर पर संगठन से जुड़े किसानों को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed