फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP's face is clear, who will be the candidate of Congress and BSP?

Amroha News: भाजपा का चेहरा साफ, कांग्रेस और बसपा का प्रत्याशी होगा कौन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP's face is clear, who will be the candidate of Congress and BSP?
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की शाम लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा का चेहरा साफ होते ही अब लोगों की निगाहें कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों पर टिकी है। आखिर दोनों पार्टियों से कौन प्रत्याशी होगा। क्योंकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। ऐसी स्थिति में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
विज्ञापन

वर्तमान सांसद कुंवर दानिश अली कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जबकि पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन चौधरी भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनावी गठजोड़ नहीं दिख रहा है। बसपा की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर कोई गतिविधियां भी नहीं दिख रही हैं। ऐसी स्थिति में बसपा किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी, ये समझ से परे है। लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित होते ही अन्य राजनीतिक दल के नेताओं के बीच उथल-पुथल शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed