{"_id":"58ac84d24f1c1b0a53b245c9","slug":"bjp-worker-became-angry-at-vidieo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के आपत्तिजनक वीडियो पर भड़के भाजपाई, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आपत्तिजनक वीडियो पर भड़के भाजपाई, कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक वीडियो ने भाजपाइयों का पारा चढ़ा दिया है। भाजपा के आईटी सेल के विधानसभा प्रभारी ने वीडियो क्लिप भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। भाजपाइयों का कहना है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
तीन दिन पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी ने एक वीडियो पोस्ट की। इसमें एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया है। इसमें बीजेपी के झंडे, टोपी और एक जानवर का इस्तेमाल किया गया है। धीरे-धीरे वीडियो भाजपाइयों तक पहुंच गया। इससे उनका पारा चढ़ गया।
भाजपा के आईटी सेल के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजीव उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। भाजपाइयों का कहना है कि, नगर का माहौल खराब करने के लिए इस तरह की हरकत की गई है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जरूरी कार्रवाई करेंगे। इधर, दूसरी ओर समाज के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि इस तरह की वीडियो से माहौल खराब होता है। लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिए।