फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP leader's wife accused of embezzling Rs 39.68 lakh from contractor

Amroha News: भाजपा नेता की पत्नी पर ठेकेदार के 39.68 लाख हड़पने में रिपोर्ट

Thu, 31 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's wife accused of embezzling Rs 39.68 lakh from contractor
अमरोहा। भाजपा नेता की पत्नी पर मकान का निर्माण कराकर ठेकेदार के 39.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोप निराधार बताए है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी द्वितीय निवासी गौरव सिरोही की एमएम डव्लपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उनकी फर्म ठेके पर मकान व नक्शा बनाने का काम करती है। आरोप है कि अक्तूबर 2020 में देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला महम्दी की मंढैया निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की पत्नी मुनेश कौर ने गौरव की फर्म से मकान निर्माण कराने का अनुबंध किया। गौरव ने मकान का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मुनेश ने पहली किस्त में 2.5 लाख और दूसरी किस्त में 13.5 लाख का भुगतान कर दिया। अक्तूबर 2023 में मकान का निर्माण लगभग पूरा हो गया। इस दौरान गौरव का मुनेश कौर पर 39.68 लाख का भुगतान बकाया निकला। आरोप है कि बकाया रुपये का भुगतान करने को लेकर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी ने आनाकानी शुरू कर दी। तकाजा करने पर दोनों ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की बात कही और बेटे विश्वजीत व अन्य लोगों के साथ मिलकर गौरव से मारपीट की। गौरव ने मामले में पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीजेएम ने नगर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट सात दिन में अदालत में तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गौरव सिरोही से पहले ही मेरा धोखाधड़ी का एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उसने पहले भी एक शिकायत की थी। इसकी पुलिस ने जांच की थी जिसमें आरोप गलत पाए गए थे। उसने जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत और निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed