फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP leader trapped in making objectionable post against TGTU viral, case registered

Amroha News: टीजीटू के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने में फंसे भाजपा नेता, केस दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP leader trapped in making objectionable post against TGTU viral, case registered
अमरोहा। चाचा के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता विनोद कुमार मौर्य भड़क गए। उन्होंने बिजली विभाग के टीजीटू के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी। उन पर सरकारी कर्मचारी की छवि धूमल करने और मानसिक क्षति पहुंचाने का भी आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के डबल नाइन बिजलीघर पर प्रवीण कुमार टीजीटू के पद पर तैनात है। आरोप है कि 5 सितंबर को विजिलेंस टीम, एसडीओ और के साथ मोहल्ला अहमदनगर में बिजली चेकिंग की गई थी। इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले अतर सिंह चोरी की बिजली जलाते पाए गए थे। लिहाजा उनके खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि अतरसिंह का भतीजा विनोद कुमार मौर्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद कुमार मौर्य ने टीजीटू के साथ गोली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी कर्मचारी की छवि धूमिल की और मानसिक रूप से परेशान किया। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ गलत टिप्पणी की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। लिहाजा टीजीटू प्रवीण कुमार ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विनोद कुमार मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर भाजपा नेता ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed