फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP has insulted Lokmata Ahilyabai: Omkar

भाजपा ने किया लोकमाता अहिल्याबाई का अपमान : ओमकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP has insulted Lokmata Ahilyabai: Omkar
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत कार्यकर्ता
अमरोहा। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भाजपा सरकार द्वारा ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को जो कॉरिडोर बनाने के नाम पर ध्वस्त करने व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अपमान करने के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। निरंकुश तानाशाह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा काशी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को 10 जनवरी को अचानक ध्वस्त कर दिया है। इसका जीर्णोद्धार 1791 में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था। यह स्थान माता अहिल्या बाई के लिए बहुत महत्व रखता था। यहीं नहीं यहां पर स्थापित माता अहिल्याबाई होल्कर और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के पश्चात मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबी पड़ी हैं। कांग्रेस इस शर्मनाक और अप्रतिष्ठित कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उनकी मांग है कि इस लापरवाही की पूरी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मणिकर्णिका घाट का पुनः निर्माण कराया जाए। इस दौरान सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, इंतजार मेहंदी नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed