फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP gained power by inciting people's sentiments: Jayant Chowdhary

भाजपा ने लोगों की भावनाएं भड़काकर हासिल की सत्ता: जयंत चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP gained power by inciting people's sentiments: Jayant Chowdhary
गजरौला (अमरोहा)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समरसता अभियान के दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसानों, मजदूरों व युवाओं की चिंता नहीं है। इसलिए न तो गन्ने का भाव बढ़ाया और न युवाओं को रोजगार दिया। लोगों की भावना भड़काकर व आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल की, जबकि रालोद भाईचारे की बात करता है। इसलिए वह प्रदेश के 15 सौ गांवों में जाएंगे।
विज्ञापन

वह मंगलवार को मझौला गांव में आयोजित समरसता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने चार करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही, लेकिन किसी युवक को रोजगार नहीं मिला। आज का युवा परेशान है। पहली ऐसी सरकार है, जिसने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया। उन्होंने पूर्व मंडलायुक्त एसके वर्मा की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि आप लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में रहे। याद होगा कि गन्ने का भाव तय करने से पहले सरकार की किसानों के साथ बैठक होती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

जयंत ने प्रदेश सरकार पर लोगों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया। कहा कि लोगों के बीच दूरियां पैदा की गईं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह भाईचारे की बात करते थे। उन्होंने कभी जाति-बिरादरी की बात नहीं की। प्रदेश में खत्म हो चुके भाईचारे को कायम रखने के लिए हम 15 सौ गांवों में जाएंगे। इसके लिए समरसता अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा, अर्जुन प्रधान, सुमित शिवाच, नमित चौधरी, देवराज सिंह, सुरेंद्र गंधर्व, राजवीर सिंह गुर्जर, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, इस्लाम अली, तेजिंदर चौधरी, लक्ष्य चौधरी, रोहित चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
दो हजार का नोट बंद करना जनता का ध्यान भटकाने की साजिश
मंडी धनौरा/बछरायूं। समरसता अभियान के तहत गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने निकले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि दो हजार रुपये के नोट का प्रचलन बंद करने का फैसला सरकार का अपनी विफलता से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ देश भर में एक मोर्चा बनाना समय की आवश्यकता है। वह क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द, कस्बा बछरायूं व वालीपुर में सभा में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के हिसाब से वर्ष 2022 में ही किसानों की आय दो गुनी हो चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साल भर में किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। उसके लिए भी सरकार जमकर प्रचार करती है और अन्नदाताओं पर अहसान करती है। उन्होंने किसानों से हाथ उठाकर मालूम किया कि क्या उनकी आय दो गुनी हो गई। उन्होंने रालोद का साथ देने की अपील की। इस मौके पर मनवीर चिकारा, रामवीर सिंह, दानवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, एसके वर्मा, रोहित दाहिया आदि मौजूद थे।

सपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन
मंडी धनौरा। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ उनका गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए देश भर में एक मजबूत मोर्चा बनाया जाना समय की मांग है। एक प्रश्न के उत्तर में रालोद नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में कुछ स्थानों पर परिस्थितिवश सपा व रालोद प्रत्याशी आमने सामने आ गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने दिल्ली सरकार के अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने को कानून व लोकतंत्र के साथ मजाक बताया। उन्होंने पहलवानों द्वारा जंतर-मंतर पर दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed