फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike slipped while trying to avoid a stray animal, one died

Amroha News: छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में फिसली बाइक, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped while trying to avoid a stray animal, one died
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में संभल जिले के मोहम्मद नबी (25) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
मोहम्मद नबी संभल जिले के असमोली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी सुबराती के बेटे थे। छह भाइयों में पांचवें नंबर के मोहम्मद नबी की ससुराल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव में है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे मोहम्मद नबी असगरीपुर निवासी दोस्त जुबेर और संभल के असमोली क्षेत्र के बिलालपत निवासी फरमान व एक अन्य साथी के साथ गजरौला से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची, तो छुट्टा पशु से बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

चारों दोस्त एक बाइक पर सवार थे इसलिए बाइक का संतुलन नहीं बन सका और चारों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद नबी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल जुबेर, फरमान और उनके अन्य एक दोस्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई नूर हसन की तहरीर पर इत्तेफाकिया हादसा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed