फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding laborer returning from niece's marriage program dies in accident

भांजी के लग्न कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार मजदूर की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer returning from niece's marriage program dies in accident
भांजी के लग्न कार्यक्रम से लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित चक छावी गांव के पास हुआ। नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर वासुदेव में बलवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रामवती के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बलवीर अतरासी रोड स्थित ईंट के भट्ठे पर राख निकालने का काम करते थे। मुरादाबाद के हरथला में बलवीर सिंह की बहन रहती हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात उनकी भांजी का लग्न का कार्यक्रम था। इसलिए बलवीर सिंह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कांठ रोड स्थित चक छावी गांव के पास पहुंची, तभी उनकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बलवीर (40) की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे नितिन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed