फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding farmer dies due to collision with unknown vehicle

Amroha: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, हुई मौत; परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
सार

सीओ मुताबिक मृतक कार्मेंद्र सिंह के भतीजे वेद प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to collision with unknown vehicle
demo pic

विस्तार

मंगलवार की शाम जोया से अपने घर मोड़ा तैय्या जा रहे बाइक सवार किसान कामेंद्र सिंह (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
मृतक कार्मेंद्र सिंह मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव मोड़ा तैय्या गांव में रहने वाले रामकुमार सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी उषा देवी के अलावा तीन बेटियां हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार शाम कार्मेंद्र सिंह किसी काम से जोया आए थे। शाम को करीब 6:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कार्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार्मेंद्र सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ मुताबिक मृतक कार्मेंद्र सिंह के भतीजे वेद प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed