{"_id":"692a0e158aac3c6d1e0f48aa","slug":"bike-riders-father-killed-son-injured-after-collision-with-tanker-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-152369-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
Sat, 29 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-संभल मार्ग पर शुक्रवार सुबह टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटे घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव वहापुर निवासी रोहतास सिंह (50) शुक्रवार की तड़के करीब 5 बजे अपने बेटे शोभित के साथ बाइक से हसनपुर जा रहे थे। संभल हसनपुर मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल और अब्दुल्ला कॉलोनी के बीच में मध्य गंगा नहर की पुलिया के पास सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहतास सिंह की मौत हो गई, लेकिन उनका बेटा घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहतास के तीन बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।