फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider Lekhpal dies after being hit by a horse carriage

Amroha News: तांगे की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत

Wed, 03 Sep 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Lekhpal dies after being hit by a horse carriage
नौगांवा सादात (अमरोहा)। घर से ड्यूटी के लिए तहसील जा रहे फतेहपुर जिले के सलेमपुर कनेरा किदवई के रहने वाले लेखपाल केशव शरण (38) की बाइक को तांगे ने टक्कर मार दी। हादसे में लेखपाल की मौत हो गई। लेखपाल पति की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी को सदमा लग गया। लिहाजा उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी की मौत की खबर मिलते ही लेखपालों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


लेखपाल केशव शरण ने 27 जुलाई 2016 को जिले में आमद कराई थी। इसके बाद चार जुलाई 2016 से उनकी तैनाती नौगांवा सादात तहसील में चल रही थी। लेखपाल केशव शरण अपनी पत्नी रश्मि और दो बेटे राघव व कृष्ण के साथ अमरोहा की आशियाना कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते थे। रोज की तरह मंगलवार की सुबह ड्यूटी के लिए नौगांवा सादात तहसील जा रहे थे।
विज्ञापन

उनकी बाइक अमरोहा-नौगांवा रोड स्थित बादशाहपुर गांव के सामने पहुंची। तभी तांगे से टक्कर हो गई। हादसे में लेखपाल केशव शरण गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही साथ ही लेखपाल और तहसील के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल लेखपाल केशव शरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मृतक लेखपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article