{"_id":"677ad8dbbe8d89f0b709e257","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-jpnagar-news-c-204-1-chn1001-116579-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
धनारी। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिया नगला निवासी हरवेश रविवार शाम सात बजे करीब थाना धनारी के गांव भकरौली से बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव नगला चतुर्भानुपुर के पास सामने से आ रहा बाइक सवार उसकी बाइक में टक्कर मारकर चला गया। टक्कर लगने से बाइक सवार हरवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना पर आए परिजन घायल को रजपुरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन