फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider farmer dies in road accident, nephew injured

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, भतीजा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies in road accident, nephew injured
सड़क हादसे में बाइक सवार किसान बलवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भतीजे की तहरीर पर दिल्ली नंबर के कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर उर्फ शाहपुर में रमेश सिंह का परिवार रहता है। छह फरवरी की दोपहर उनका बेटा बलवीर अपने भतीजे सूरज सिंह के साथ पपसरा गांव जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक जोया के पास पहुंची, तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन गंभीर हालत में बलवीर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान सोमवार को बलवीर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक के भतीजे सूरज सिंह की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed