फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies in vehicle collision

Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रहरा-हसनपुर मार्ग पर बुधवार सुबह खरबूजे से लदे मैक्स वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होटल कर्मी श्रीपाल (28) की मौत हो गई। उधर, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव नगला खादर निवासी श्रीपाल गजरौला के एक होटल में काम करते थे। वह बुधवार सुबह ड्यूटी करके बाइक से गांव जा रहे थे। रहरा-हसनपुर मार्ग पर हथियाखेड़ा गांव के पास रहरा की ओर से आ रही खरबूजे से लदे मैक्स वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे श्रीपाल की मौत हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। मृतक श्रीपाल दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़े थे। करीब चार साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed